Waaree Solar Panel Price List 2023 वारी सोलर पैनल की कीमत
Waaree Solar Panel Price List 2023 वारी सोलर पैनल की कीमत
वारी कंपनी करीब 32 साल पुरानी कंपनी है इस कंपनी की स्थापना 1989 में भारत के मुंबई शहर में हुई थी। वारी कंपनी ने भारत के अंदर गुजरात और सूरत में अपने 2 गीगावॉट के सोलर प्लांट लगाए हुए हैं वारी कंपनी EPC services, Project development, rooftop solutions, और solar water pumps जैसी सुविधा भी देती है वारी कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर 350 से ज्यादा जगहों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 68 देशों में उपस्थिति है।
वारी कंपनी के भारत के अंदर बहुत Dealer, Distributors और Stockist है वारी कंपनी 10 वाट से लेकर 450 वाट तक के सोलर पैनल बनती है और इस वारी कंपनी के सोलर पैनल अच्छी कीमत में आपको मिल जाते हैं यह कंपनी ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम, ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम और हाइब्रिड सोलर सिस्टम के लिए सोलर पैनल बनाती है और दुनिया के करीब 68 देशों से भी ज्यादा देशों में इस कंपनी के सोलर पैनल लगे हुए हैं.
वारी कंपनी तीन प्रकार के सोलर पैनल बनाती है Polycrystalline Solar Panel, Monocrystalline Solar Panel और Bifacial Solar Panel अब यह बात आपके ऊपर निर्भर करती है की आप किस जगह पर रहते है, आपके घर का लोड कितना है, आपके के पास सोलर सिस्टम लगाने के लिए जगह कितनी है उस हिसाब से आपको सोलर पैनल का चुनाव करना होगा और आपके पास में बजट कितना है यह बात भी आपके ऊपर निर्भर करती है.
Waaree Solar Panel Price List 2023 वारी सोलर पैनल की कीमत
अब हम आपको इन तीनों सोलर पैनल के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही इनका प्राइस भी बताएंगे तो यदि आप भी अपने घर के लिए सोलर पैनल खरीदना चाहते हैं या अपने घर के लिए बड़ा सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें जिसके बाद आपको यह पता चलेगा कि कहां पर आपको कितने बड़े सोलर सिस्टम की जरूरत है या फिर कौन सा पैनल आपको लगवाना चाहिए.
वारी कंपनी कितने प्रकार के सोलर पैनल बनाती है. जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि वारी कंपनी तीन प्रकार के सोलर पैनल बनाती है.
1. Polycrystalline Solar Panel
2. Monocrystalline Solar Panel
3. Bifacial Solar Panel
1. Polycrystalline Solar Panel
पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल दिखने में नीले होते हैं और इन सोलर पैनलों को आज के समय में लगभग सभी लोग यूज कर रहे हैं क्योंकि दोस्तों यह सोलर पैनल बाकी सोलर पैनल के मुकाबले सस्ते होते हैं.
यह सोलर पैनल 12/24 वाट के होते हैं इनसे आप डायरेक्ट 12 वोल्ट की DC लाइट, DC फैन जैसे अप्लायंस आसानी से चला सकते हैं और यदि आपके घर में सिंगल बैटरी का इनवर्टर है तो उस पर भी आप इन सोलर पैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन दोस्तों इन सोलर पैनल का इस्तेमाल ज्यादातर वहां पर किया जाता है जहां पर धूप ज्यादा होती है और जगह ज्यादा हो.
2. Monocrystalline Solar Panel
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल काले रंग के होते हैं मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल के मुकाबले थोड़े से महंगे होते हैं दोस्तों मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल कम धूप में भी सही तरीके से बिजली बनाते हैं क्योंकि दोस्तों यह थोड़े high-efficiency वाले होते हैं.
इनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है इसलिए दोस्तों यदि आप शहर में रहते हैं या फिर आपके पास सोलर पैनल लगवाने के लिए जगह कम है तो ऐसी जगह में आप मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल का यूज कर सकते हैं क्योंकि दोस्तों यह कम धूप में भी ज्यादा लाइट बनाते हैं .
3. Bifacial Solar Panel
बाई फेशियल सोलर पैनल आज के समय का सबसे एडवांस और पावरफुल सोलर पैनल है यह सोलर पैनल दोनों तरफ से बिजली बनाता है दुसरे सोलर पैनल के अंदर दोस्तों आपको एक तरफ सोलर सेल लगे हुए दिखाई देंगे और पीछे की साइड में पीवीसी शीट देखने को मिलेगी.
लेकिन इस बाई फेशियल सोलर पैनल के अंदर ऐसा नहीं है इस सोलर पैनल के दोनों तरफ सोलर सेल लगे होते हैं और इसमें किसी भी तरह की पीवीसी सिट का इस्तेमाल नहीं क्या जाता है इस सोलर पैनल का इस्तेमाल ऐसी जगह पर किया जाता है जहाँ पर सूर्य की किरण जमीन से टकराकर वापस पैनल पर गिर जाए .
अब आपको पता चल गया होगा कि पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल क्या होते हैं मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल क्या होते हैं और बायफेशियल सोलर पैनल क्या होता है तो दोस्तों अब बात करते हैं यहां इन सोलर पैनल के प्राइस के बारे में कि आपको मार्केट के अंदर यह सोलर पैनल किस प्राइस में देखने को मिलेंगे.
Waaree Polycrystalline Solar Panel Price List
क्र.स. | Watt | Price | Price per watt |
1. | Waaree 50w Solar Panel | Rs.1,900 | 38 |
2. | Waaree 75w Solar Panel | Rs. 2,850 | 38 |
3. | Waaree 100w Solar Panel | Rs. 3,600 | 36 |
4. | Waaree 160w Solar Panel | Rs. 5,760 | 36 |
5. | Waaree 200w Solar Panel | Rs. 6,000 | 30 |
6. | Waaree 270w Solar Panel | Rs. 8100 | 30 |
7. | Waaree 320w Solar Panel | Rs. 8960 | 28 |
8. | Waaree 325w Solar Panel | Rs.9100 | 28 |
9. | Waaree 330w Solar Panel | Rs. 9240 | 28 |
हमने यह जो प्राइस लिस्ट आपको बताई है यह कोई फिक्स प्राइस नहीं है यह हमने ऑनलाइन वेबसाइट के थ्रू आपको बताया है जब आप मार्केट में डिस्ट्रीब्यूटर के पास इनके प्राइस के बारे में पता करेंगे तो हो सकता है कि इनका प्राइस कुछ कम या फिर ज्यादा हो और वैसे भी दोस्तों ऑनलाइन सोलर पैनल महंगें मिलते है इसलिए आप ऑफलाइन यानि की डिस्ट्रीब्यूटर के पास इनके प्राइस के बारें में पता कर सकते है.
Waaree Monocrystalline Solar Panel Price List
बिजली बनाने के मामले में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बढ़िया होते हैं क्योंकि दोस्तों यह high-efficiency वाले और अच्छी क्वालिटी वाले होते हैं लेकिन यह थोड़े से महंगे भी होते हैं तो चलिए दोस्तों जानते हैं मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की प्राइस के बारे में
क्र.स. | Watt | Price | Price per watt |
1. | Waaree 300w Solar Panel | Rs.10,500 | 35 |
2. | Waaree 315w Solar Panel | Rs. 11,025 | 35 |
3. | Waaree 330w Solar Panel | Rs. 11,550 | 35 |
4. | Waaree 380w Solar Panel | Rs. 12,160 | 32 |
5. | Waaree 390w Solar Panel | Rs. 12,480 | 32 |
6. | Waaree 400w Solar Panel | Rs. 12,000 | 30 |
7. | Waaree 420w Solar Panel | Rs. 12,600 | 30 |
8. | Waaree 450w Solar Panel | Rs.13,500 | 30 |
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल कम धूप में भी ज्यादा पावर जनरेट करते हैं और यह 24 वोल्ट के साथ आते हैं यह सोलर पैनल high-efficiency वाले होते हैं जिसके कारण इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है दोस्तों हम अपने तीसरे सोलर पैनल यानी कि बायफेशियल सोलर पैनल के प्राइस के बारे में.
Waaree Bifacial Solar Panel Price List
क्र.स. | Watt | Price | Price per watt |
1. | Waaree 380w Solar Panel | Rs.15,200 | 40 |
2. | Waaree 385w Solar Panel | Rs.15,400 | 40 |
3. | Waaree 390w Solar Panel | Rs.15,600 | 40 |
4. | Waaree 395w Solar Panel | Rs.15,800 | 40 |
5. | Waaree 400w Solar Panel | Rs.16,000 | 40 |
बाई फेशियल सोलर पैनल अभी तक ज्यादा फेमस नहीं हुऐ है क्योंकि यह थोड़े से महंगे होते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल कुछ ही लोग कर रहे हैं आम घरों में बायफेशियल सोलर पैनल आपको देखने को नहीं मिलेगा लेकिन दोस्तों यह सोलर पैनल दो सोलर पैनल जितना काम करता है क्योंकि यह दोनों तरफ से बिजली बनाता है.
इस पोस्ट में हमने आपको वारी कंपनी के तीनों प्रकार के सोलर पैनल की प्राइस लिस्ट बताई है तो दोस्तों यह प्राइस कोई फिक्स प्राइस नहीं है और जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि ऑनलाइन प्राइस थोड़ा महंगा होता है.
इसलिए यदि आपको सोलर पैनल खरीदने हैं या फिर बड़ा सोलर सिस्टम इनस्टॉल करवाना है तो आप अपने नजदीकी किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और वहां पर आप इसके बारे में और अच्छे से जानकारी ले सकते हैं या फिर दोस्तों यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं .
500 watt price waaree solar panel 445 watt price waaree solar panel 400 watt price waaree solar panel price per watt waaree solar panel price in india
Solar panel
Where is your distributor nearly Loni Gaziabad
We are required for 18 panel of 540 waat
Urgent
Last 2 years I m in solar business.as part time.but now I want full time. please support…