AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए

AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल चाहिए  : हमारी एसी वाली वीडियो के ऊपर यह कमेंट सबसे ज्यादा आ रहा है कि क्या हम सोलर पैनल से एसी चला सकते हैं या नहीं?
तो यहां पर आपको यह समझना बहुत ही जरूरी है कि जो सोलर पैनल है वह आपको डीसी सप्लाई देता है जो इन्वर्टर में जाती है।
इनवरर्टर उसको एसी में बदलता है और साथ में ही उसको आपकी बैटरी के अंदर भी स्टोर करता है।
तो यहां पे आपको एक बात को समझना बहुत ही जरूरी है कि जो सोलर पैनल है वह कभी भी डायरेक्टली आपके अप्लायंस को नहीं चलाता।
उसके बीच में हमें इनवरर्टर का यूज करना पड़ता है।

Grid-Tie System कैसे काम करता है?

अगर आपने ग्रिड टाई इनवरर्टर का यूज किया है तो वह बिजली होने पर ही काम करेगा।
उस कंडीशन में आपके ग्रिड से आने वाली पावर और आपके सोलर पैनल से आने वाली पावर मिक्स होके आपके घर के लोड को चलाते हैं और उससे आपका बिजली का बिल कम हो जाता है।
या आपने एयर कंडीशनर भी चलाया हुआ है तो आपका जो लोड है वह ग्रिड और सोलर पावर को मिक्स करके ही चलेगा।

Example से समझें

यहां पे अगर आपके पूरे घर का लोड 5 किलोवाट है।
आपने 10 किलोवाट के पैनल लगाए हैं।
आपके सिस्टम से आपको 8 किलो की पावर मिल रही है।
तो आपका 5 किलोवाट पूरा का पूरा लोड सोलर पैनल से ही चलेगा।
देन ग्रिड की सप्लाई यूज़ नहीं होगी।
और जो एक्स्ट्रा पावर बचेगी वो आपकी वापस ग्रिड में जाती रहेगी।

Direct Solar से AC चलाना

लेकिन यहां पे ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि कैसे हम डायरेक्टली सोलर पैनल से एसी को चला पाएं।
तो इसके लिए आप या तो सोलर एसी का यूज़ कर सकते हैं।
जिसको मैं जनरली रिकमेंड नहीं करता।
हालांकि उसके अंदर आप डायरेक्टली सोलर पैनल से ही यहां पे एसी को चला सकते हैं।

Solar AC की Limitation

बट उसके अंदर आपके जो पैनल है फिर वह सिर्फ सोलर एसी के ऊपर ही कनेक्ट रहेंगे।
आप सोलर एसी के अलावा अपना अदर लोड नहीं चला पाएंगे या सोलर पावर को यूज़ नहीं कर पाएंगे।
जैसे खेतों के अंदर जो सोलर वाटर पंप लगते हैं, उसके अंदर सोलर वाटर पंप के लिए ही सोलर पैनल की पावर यूज़ हो सकती है।
वहां पर आप उसको अदर अप्लायंस के लिए यूज़ नहीं कर सकते हैं।
अदर अप्लायंस के लिए यूज़ करने के लिए आपको सोलर पैनल को सोलर वाटर पंप से हटा के और उसको फिर इनवरर्टर के साथ कनेक्ट करना पड़ता है।
ऐसा ही एसी के लिए भी है।

Off-Grid System (Battery के साथ)

और अगर आप बिना ग्रिड के सोलर पैनल की मदद से एयर कंडीशनर चलाना चाहते हैं, तो आपको यहां पे बैटरी का यूज़ करना पड़ेगा।
यहां पे आपका बैटरी का यूज़ सिर्फ जो पावर है उसको स्टेबल रखने के लिए ही होगा।
जितना आपका लोड चलता है उतने सोलर पैनल से अगर पावर आ रही है तो आपकी बैटरी यूज़ नहीं होगी।
सिर्फ वह तभी यूज़ होगी जब आपके सोलर पैनल से पावर कम आ रही है और आपका लोड ज्यादा चल रहा है।
ऐसी कंडीशन में ही बैटरी की पावर यूज़ होगी और आपका लोड मोस्टली सोलर से ही चलता रहेगा।

अगर आप भी ऐसे ही ग्रिड फ्री अपना कंप्लीट सिस्टम लगाना चाहते हैं तो आपको एक सही इनवरर्टर बैटरी का चुनाव करना होगा।

यहां पे मेरा जो अभी इन्वर्टर बैटरी है वो डे कंपनी का 12 किलोवाट का इनवर्टर है।
और लगभग 12 किलोवाट आवर्स की ही बैटरी है।
जिसमें मेरी बैटरियां दिन में चार्ज हो जाती है और रात में यह डिस्चार्ज होती है।
और ऐसे ही कंटिन्यू चलता रहता है।

Future Expansion

तो यहां पे मेरे को एक्स्ट्रा ग्रिड की पावर जरूरत नहीं पड़ती।
अगर इन केस मेरे को ग्रिड की पावर की जरूरत पड़े भीगी तो वो भी मैं कैलकुलेट करके और उस तरह से सोलर पैनल को बढ़ा लूंगा।
और अगर रात को अगर एक्स्ट्रा बैकअप की जरूरत पड़ती है देन हम यहां पे बैटरी को भी यहां पे पैरेलल करके अपनी जरूरत के अनुसार बैटरी बैकअप ले सकते हैं।
जिससे कि हमारा पूरा कंप्लीट सिस्टम 100% सोलर से चलेगा।
आपको एक्स्ट्रा ग्रिड की पावर की सप्लाई जरूरत नहीं होगी।

Direct Solar AC बिना Battery

और इस तरह से आप सोलर पैनल की मदद से अपने एयर कंडीशनर या घर के किसी भी लोड को चला पाएंगे।
लेकिन इसके बावजूद अगर आपको फिर भी अपना एयर कंडीशनर प्योरली सोलर पैनल्स पे चलाना है।
बिना बैटरी के चलाना है देन आप यहां पे स्मार्टफोन का क्रांति जो इन्वर्टर है उसका यूज़ कर सकते हैं।
यह स्पेशली ऐसे डिजाइन किया गया है।
इस पे आप बैटरी तो नहीं लगा सकते।
बट आप सोलर पैनल से डायरेक्टली एसी लोड चला सकते हैं।

Condition (Direct Solar Load)

बट इसके अंदर भी थोड़ी कंडीशन यह है कि आपको कम से कम यहां पे 5 किलोवट के करीब पैनल लगाने पड़ते हैं।
तभी आप इसके ऊपर अपना लगभग 3 किलोवट के अराउंड लोड चला सकते हैं।

Micro Inverter Option

इसके अलावा एक और ऑप्शन भी मार्केट के अंदर आया हुआ है Jio स्पार्क कंपनी का।
यह एक माइक्रो इनवरर्टर है जो कि ग्रिड टाई इनवरर्टर की तरह काम करता है।
बट यह बिजली जाने के बाद में ओनली 30% ही आपका लोड डायरेक्ट सोलर पैनल से चलाता है।
यानी कि उसमें बैटरी की जरूरत नहीं है।
आपका सीधा का सीधा सोलर पैनल से आपका लोड चलेगा।

Limitation

बट यहां पे भी लिमिटेशन है 30% की।
यानी कि 10 किलोवाट का सिस्टम है।
तो लगभग 3 किलोवट के करीब ही आप अपना लोड डायरेक्टली सोलर पैनल से चला पाएंगे।

Final Answer

तो अभी आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा कि सोलर पैनल से एसी कैसे चला सकते हैं?
यहां पे या तो आप ग्रिड टाई सिस्टम के थ्रू चला सकते हैं।
या फिर आप कंप्लीट ऑफ ग्रिड सिस्टम भी तैयार कर सकते हैं जिसमें आपका एसी चल जाएगा।
थर्ड सोलर एसी का भी यूज़ कर सकते हैं जिसमें आपका डायरेक्टली ही सोलर से एसी चल जाता है।

Conclusion

अगर अभी भी इसके बारे में कंफ्यूजन है देन आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं।
हम वहां पे आपकी कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश करेंगे।
आज की इस वीडियो में इतना ही धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top